रायपुर, । मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में CCTNS की समीक्षा बैठक लेकर राज्य के डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जीरो एफआईआर, ई-चार्जशीट, ई-साक्ष्य के उपयोग और 60-90 दिन के भीतर चालान पेश करने पर जोर दिया। न्यायालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित ‘न्याय श्रुति प्रणाली’ जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम सहित गृह, विधि विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। NCRB के स्टेट स्कोरकार्ड में छत्तीसगढ़ को 64.97 अंक मिले हैं, जबकि प्रशासनिक सुधार और मेडिको-लीगल रिपोर्ट पोर्टल में राज्य को पूर्ण अंक प्राप्त हुए हैं।

