आईओसीएल लखौली में मॉकड्रिल: आग बुझाने और रेस्क्यू का अभ्यास सफल

रायपुर ग्रामीण: आईओसीएल लखौली परिसर में मॉकड्रिल
रायपुर ग्रामीण जिले के आरंग स्थित आईओसीएल पाइपलाइन परिसर में आज आपदा प्रबंधन का मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास का आयोजन जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर सेना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
अभ्यास में डीजल/पेट्रोल टैंक में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर त्वरित बचाव और रेस्क्यू का प्रदर्शन किया गया। फायर फाइटिंग, प्राथमिक उपचार और घायलों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुँचाने की प्रक्रिया पर सभी विभागों ने समन्वित कार्रवाई दिखाई।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अभ्यास के बाद समीक्षा में भविष्य में और प्रभावी आपदा प्रबंधन के सुझाव साझा किए गए।