रायपुर, 11 मार्च। डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने गुम हुए कुल 100 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।
टीम ने देश के विभिन्न राज्यों—उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार—से मोबाइल फोन बरामद किए। वर्ष 2026 में अब तक कुल 300 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है, ढूंढकर स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।
गुम मोबाइल फोन बरामद करने के दौरान तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। कुछ मामलों में फोन धारकों ने स्वयं फोन को कुरियर कर जमा कराया।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल www.ceir.gov.in पर सूचना दें और नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। मोबाइल फोन हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें और किसी लावारिस फोन को तुरंत संबंधित थाना या साइबर सेल में जमा करें।
