रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के विभागीय एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित करने का संकल्प लिया गया।
इस पर रायपुर के निवासी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावक परिवारजनों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।

महापौर एजाज ढेबर, विभाग के अध्यक्ष सुन्दरलाल जोगी, एमआईसी सदस्य सहदेव व्यवहार को निगम मुख्यालय पहुंचकर धन्यवाद दिया। नगर निगम सामान्य सभा में संकल्प पारित होने के बाद अब सम्बंधित पात्र लोगों को शासकीय नियमावली के अनुसार शीघ्र जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने का मार्ग आज प्रशस्त हो गया है।

महापौर एजाज ढेबर, एमआईसी सदस्य सुंदरलाल जोगी, सहदेव व्यवहार ने जाति प्रमाणपत्र के सरलीकरण के एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित सभी पार्षदो को धन्यवाद दिया। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र के नियम का सरलीकरण करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया की विशेष सराहना की। उन्हें
नगर निगम रायपुर की ओर से धन्यवाद दिया।

महापौर कक्ष में इस दौरान एमआईसी सदस्य अंजनी राधेश्याम विभार, जोन 5 जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, जोन 8 जोन अध्यक्ष घनश्याम छत्री, वार्ड पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, नीलम नीलकंठ जगत, पुरुषोत्तम बेहरा, प्रकाश जगत उपस्थित थे।
