मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों पर अंकुश

रायपुर (ग्रामीण), 11 मार्च। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और उप पुलिस अधीक्षक लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना मंदिर हसौद प्रभारी निरीक्षक आशीष यादव के नेतृत्व में सक्रिय गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मुख्य कार्रवाई:
क्षेत्र में 10 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (योगेश जोशी, धनेश्वर निषाद, शत्रुघ्न धृतलहरे, रवि यादव, सुरेश धीवर, रोशन धीवर, झुमुक वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, वेद प्रकाश धीवर, बेसन मानिकपुरी)
ग्राम छतौना के लोकेश बंजारे (19 वर्ष) को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार, धारा 25, 27 के तहत मामला पंजीबद्ध
छतौना चौक के पास मदन लाल बांधे (56 वर्ष) को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब जब्त
कुल कार्रवाई:
10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
1 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
1 आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी