डोंगरगांव : 31मार्च 2023 सर्व आदिवासी समाज संगठन युवा प्रभाग जिला एवं प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा बीजेपी प्रवक्ता के दिये गए बयान डिबेट में आदिवासी समाज के लोगो को ईसाई मिशनरी का दलाली करता है वाले बयान के विरोध में छत्तीशगढ़ के पूरे आदिवासी समाज भारी आक्रोशित है जिसके लिए आदिवासी संगठन के लोगो ने पुलिस थाना प्रभारी डोंगरगांव के नाम ज्ञापन सौपा और उक्त जातिवादी मानसिकता से ग्रसित बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अत्यचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर डोंगरगांव मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा और भविष्य में किसी भी समाज के साथ ऐसे घटिया जातिवादी मानसिकता के पार्टी वाले को पार्टी सबक शिखाते रहे प्रमुख पदाधिकारी चंद्रशेखर उइके अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज धनसाय सलामे अध्यक्ष, हेमंत सलामे महामंत्री, श्रीमती शांता शोरी अध्यक्ष महिला, दीपा उइके उपाध्यक्ष,जनकी चदुवंशी कोषाध्यक्ष, अनुसुइया चौरे महासचिव, संगीता चौरे, कपिल पटौदी, जयचंद पाटिल, सुरेश सलामे उपाध्यक्ष, भगत कोराम पार्षद सुरेश मंडलोई, खेमीन मंडलोई, धनीराम हल्बा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

