रायपुर पुलिस का शिकंजा: ओडिशा का तस्कर 1.5 किलो गांजा संग गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नॉर्थ जोन पुलिस ने गुढ़ियारी क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक की तलाश में खड़े ओडिशा निवासी कुणाल नाइक (21) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1.587 किलो गांजा, कीमत करीब 79,350 रुपए, जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच में बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं।