रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़ी दो महिलाओं को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दबिश देकर खिलेश्वरी वर्मा (18) और इसरत बानो (21) को पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 14 प्रकरणों में 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी

