राजनांदगांव। राजनांदगांव के लखोली वार्ड स्थित दुर्गा चौक में फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों ने कहा कि फाग गायन हमारी लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न मंडलियों ने फाग गीत प्रस्तुत किए और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। अंत में आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
