होली से पहले नशीले टेबलेट बेचने की कोशिश नाकाम, 3 गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने होली के पूर्व नशीले टेबलेट/कैप्सूल की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
मुखबिर सूचना पर लखोली अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर धमतरी के तीन आरोपियों और रायपुर के एक नाबालिग के कब्जे से 150 नग नारकोटिक्स टेबलेट/कैप्सूल जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि होली को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।