होली पर्व के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस का विशेष अभियान, आपत्तिजनक मुखौटों की जब्ती

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन में 179 दुकानों की जांच कर आपत्तिजनक, भ्रामक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री जब्त की गई।
अभियान में दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री का विक्रय न करें। पुलिस ने आमजन को भी सतर्क रहने और होली को प्रेम, भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
मुख्य निर्देश:
शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारियों के साथ मोटरसाइकिल चलाने व साइलेंसर का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
साउंड सिस्टम का उपयोग सुप्रीम कोर्ट निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर। अनुमति के बिना सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपयोग नहीं।
जबरन चंदा वसूली, रंग लगाने या प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग न करें।
सार्वजनिक मार्गों में अवरोध न रखें, होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर रात 12 बजे तक करें।
ईमारती/हरे वृक्षों की लकड़ी का प्रयोग न करें।
सोशल मीडिया पर भ्रामक या दुष्प्रचारित संदेश न फैलाएं।
आपातकालीन संपर्क: 112, PCR – 07744-286622, मोबाइल – 9479192199।
राजनांदगांव पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी जारी रखेगी।