रायपुर। रायपुर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किमी सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने और कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक स्वीकार करते हुए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन पहले ही 4-लेन में विकसित किया जा चुका है, और धवईपानी से सिमगा तक का मार्ग व्यावसायिक एवं भारी वाहनों से भरा होने के कारण इसे भी 4-लेन में उन्नत करना आवश्यक है।
कवर्धा बायपास बनने से शहर के भीतर यातायात दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी। इस प्रस्ताव के स्वीकृति मिलने से जबलपुर से रायपुर तक आमजन को निर्बाध 4-लेन मार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी।
