बम्लेश्वरी मेला: सुरक्षा व व्यवस्था के लिए 850 पुलिसकर्मी तैनात

राजनांदगांव, । माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आयोजित होने वाले मेला को लेकर राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मेला अवधि के दौरान प्रदेशभर से 850 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अधिकारियों ने बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टर में विभाजित कर मंदिर, सीढ़ियों, रोपवे, मेला परिसर, रेलवे स्टेशन और यातायात मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यातायात और पार्किंग के लिए अलग जोन बनाकर विभिन्न मार्गों पर विशेष प्रबंधन किया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की गई है, वहीं बाहरी गतिविधियों पर नजर रखने विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।