रायपुर। डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के सख्त निर्देश पर सिटी कोतवाली क्षेत्र में देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। बैजनाथपारा में निर्धारित समय के बाद शटर गिराकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने वाले 3 दुकानदारों और 3 खरीदारों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल और थाना प्रभारी सतीश सिंह अहिरवार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सभी 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रात्रि में नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया

