रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने पुराना फायर ब्रिगेड चौक के पास सड़क पर फैली गंदगी की जनशिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की।
निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश तथा जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा उठवाया और सफाई कराई।
जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में स्वच्छता कायम करते हुए शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया।
