स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: वार्ड 24 में जनजागरण, दिलाया स्वच्छता संकल्प

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग के लक्ष्य को लेकर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 7 द्वारा वार्ड क्रमांक 24 में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर एवं आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर आयोजित अभियान में घर-घर पहुंचकर गीला-सूखा कचरा अलग रखने, सेनेटरी व घरेलू खतरनाक कचरा पृथक देने की अपील की गई।
जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, पार्षद दीप मनीराम साहू, जोन कमिश्नर राकेश शर्मा व जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में पंपलेट वितरित कर नागरिकों को सामूहिक स्वच्छता संकल्प दिलाया