रायपुर पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराते दो युवक गिरफ्तार

रायपुर। शहर में आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है।
डीसीपी वेस्ट जोन के तहत आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित कारी गार्डन के पास आर्यन साहनी (23) को हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को आतंकित करते पकड़ा गया।
वहीं डीसीपी नॉर्थ जोन अंतर्गत उरला थाना क्षेत्र के सिंघानिया चौक के पास रोनित पंडित (21) को भी चाकू लहराते गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त कर उनके खिलाफ संबंधित थानों में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।