स्कूल बसों की जांच, 22 पर कार्रवाई

रायपुर, 20 जुलाई। यातायात पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 38 स्कूलों की 360 बसों की मैकेनिकल जांच की। निरीक्षण में 22 बसों में सुरक्षा संबंधी खामियां मिलने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 53 हजार रुपये का चालान किया गया। शिविर में बस चालकों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण में 48 चालक-परिचालकों में बीपी व शुगर तथा 22 चालकों में दृष्टिदोष पाया गया, जिन्हें उपचार की सलाह दी गई।