अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 20 जुलाई। टिकरापारा थाना पुलिस ने मठपुरैना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरेश देवार और महावीर निषाद के कब्जे से 33-33 पौवा देशी शराब (कुल 11.880 लीटर) जब्त की, जिसकी कीमत करीब 6,600 रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पानी टंकी और त्रिमूर्ति मंदिर के पास कार्रवाई की गई।