रायपुर, 20 जुलाई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के साथ रूपेश पटेल (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86 पौवा और 5 अध्धी देशी शराब, बिक्री की नगदी रकम तथा होंडा मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ गंज थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

