रायपुर, । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में साहित्यकार एवं दिवंगत पत्रकार आशीष सिंह की पुस्तक ‘सत्याग्रह’ का विमोचन किया। हरि ठाकुर स्मारक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पुस्तक छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जल-जंगल के अधिकारों के लिए हुए संघर्ष और कंडेल नहर सत्याग्रह सहित अनेक ऐतिहासिक घटनाओं को सामने लाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की। इस अवसर पर राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

