डोंगरिया में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

रायपुर,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इसके तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के डोंगरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विधायक प्रणव कुमार मरपची ने हजारों युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। समापन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।