रायपुर, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने फिक्की के सहयोग से पुणे में पर्यटन रोड शो आयोजित कर राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट और होटल व्यवसायियों के साथ बी-टू-बी बैठकें हुईं, जिनमें पर्यटन पैकेज, निवेश और व्यावसायिक सहयोग पर चर्चा की गई। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने राज्य को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने पर जोर दिया, जबकि प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने पर्यटन अधोसंरचना मजबूत होने की जानकारी दी। रोड शो में चित्रकोट, कांगेर घाटी, सिरपुर और भोरमदेव सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रचार किया गया। यह देश के आठ शहरों में प्रस्तावित पर्यटन रोड शो श्रृंखला का तीसरा आयोजन था।
r

