मंत्री मो.अकबर की माता का निधन,मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की माता फैमुननिशा का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे स्व. मोहम्मद अख़्तर, स्व. मोहम्मद सरवर, छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और मोहम्मद असगर की मां थीं। उन्हें बुधवार दोपहर 1 बजे मौदहापारा क़ब्रिस्तान में सपुर्दे ख़ाक किया जाएगा। शवयात्रा मौदहापारा स्थित निवास से निकलेगी। सीएम भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि कैबिनेट में साथी मंत्री मो. अकबर को मातृ शोक का समाचार दुखद है। माँ का जाना कभी न भर सकने वाला शून्य होता है। ईश्वर माता जी की आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे।