रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 में आम जनमानस के हित में विकास कार्यों की बौछार स्वरूप सौगातें प्रदान की। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा करोड़ों रूपये से स्वीकृत निर्माण कार्यों के भूमि पूजन दौरान समस्त नागरिकों में हर्षोउल्लास की भावना देखते ही बन रही थी। वार्डवासियों ने काफी संख्या में वहाँ उपस्थित होकर विधायक विकास उपाध्याय सहित छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को धन्यवाद कहा एवं आभार व्यक्त किया।
विधायक विकास उपाध्याय ने आज वार्ड क्र.69 में 11.85 लाख रूपये से स्वीकृत कुशल गृह निर्माण फेस 01 माँ महामाया मार्केटिंग से हराही तालाब तक रोड व नाली निर्माण कार्य, 8.19 लाख रूपये से स्वीकृत कुशल गृह निर्माण फेस 01 से हराही तालाब तक रोड व नाली निर्माण कार्य, 10.53 लाख रूपये से स्वीकृत अग्रोहा कॉलोनी क्षेत्र में नाली पुलिया निर्माण कार्य, 21.04 लाख रूपये से स्वीकृत एच.आर. टॉवर से जितेन्द्र अग्रवाल के मकान तक सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य, 10.00 लाख रूपये से स्वीकृत बांस टाल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 49.00 लाख रूपये से स्वीकृत पीहर नाला में पुलिया निर्माण कार्य, 10.00 लाख रूपये से स्वीकृत रायपुरा (सतनामी समाज) सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य एवं 19.43 लाख रूपये से स्वीकृत सतनामी समाज भवन रायपुरा महादेव घाट में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों द्वारा करवाया। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद बीरेन्द्र देवांगन, पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल, एल्डरमेन डेमेन्द्र यदु, भक्कू विनोद कश्यप, रितेश साहू, देव रात्रे, मेहतरू धृतलहरे, श्यामलाल बंजारे, आकाश शुक्ला, शेषनारायण साहू सहित सैंकड़ों की संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।
