महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह के सिद्धांत आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, आत्मसंयम और सह-अस्तित्व का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से उनकी शिक्षाओं को अपनाकर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।