रोमांचक सेमीफाइनल में झारखंड-ओडिशा फाइनल में

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पहले मैच में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह रहा और पूरा स्टेडियम खेलमय माहौल में डूबा नजर आया।