संदिग्ध पार्सल से 16 लाख नकद बरामद

रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोका मिलेनियम प्लाजा के हंस ट्रेवल्स कार्यालय में पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद किए। रकम 10 व 20 रुपये के नोटों की गड्डियों में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सूचना आयकर विभाग को भेजी गई है।