रायपुर । शहर में अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत आजाद चौक पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलीम (42), निवासी ईदगाहभाठा, के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी ने 6 माह के निरोध का आदेश जारी किया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
