ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर । क्राइम व साइबर यूनिट की कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले नमन जग्गी, आयुष जैन व मोह. सरफराज मामदानी को तेलीबांधा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 6 हजार रुपये नकद व 2 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।