रायपुर । तेलीबांधा पुलिस ने जोरा पानी टंकी के पास नशे की गोलियां बेचने ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 103 नग नाइट्राजेपम टेबलेट (करीब 59.74 ग्राम) जब्त की गई, जिसकी कीमत 3300 रुपये बताई गई है। एक आरोपी मध्यप्रदेश के दतिया का निवासी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
