पर्स स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर । डी.डी. नगर व पुरानी बस्ती क्षेत्र में पर्स स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चलती दोपहिया से महिलाओं को निशाना बनाकर झपट्टा मारते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल, लेडीज पर्स, नगदी व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज है।