रायपुर । पंडरी-मोवा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी दो साली पर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
