सोमनी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का खुलासा

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंदु उर्फ गेंदलाल पारधी (22), निवासी बोईरडीह को ग्राम ककरेल के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन (6.3 बल्क लीटर) कीमत 2800 रुपये तथा टीवीएस जुपीटर मोपेड (कीमत 50 हजार) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।