ड्राय डे पर डोंगरगांव पुलिस की सख्ती, 3 आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगांव। ड्राय डे के दौरान थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरणों में 267 पौवा (लगभग साढ़े पांच पेटी) देशी शराब, एक स्कूटी जुपिटर समेत कुल 48.600 बल्क लीटर शराब जब्त की। जब्त सामग्री की कीमत करीब 71,300 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों—सारंग बरमाटे, हरिश निर्मलकर व जितेन्द्र यादव—को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई ग्राम कोकपुर, आरी व डोंगरगांव क्षेत्र में की गई।