राजनांदगांव रेंज के जिला राजनांदगांव/कबीरधाम /खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई/मोहला-मानपुर-अं.चौकी के कुल 110 प्रकरणों के 1459.368 कि.ग्रा. से अधिक का गांजा का किया गया नष्टीकरण।
राजनांदगांव।आज दिनांक 23.1.2025 को दीपक कुमार झॉ पुलिस महानिरीक्षक, अध्यक्ष उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी राजनांदगांव रेंज की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS-03 भस्मीकरण यंत्र, भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.) के भरमीकरण यंत्र में रेंज के जिलों के कुल 1459.368 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) एवं कैप्सूल- 4032 नग, टेबलेट 60 नग को जलाकर व अन्य नशीली दवाईयों (सीरप 235 नग एवं इंजेक्शन- 60 नग) को प्लांट के पास जेसीबी से गड्डा खोदकर, दबाकर व पाटकर विधिवत् नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
ज्ञात हो कि राजनांदगांव रेंज के कुल 110 प्रकरणों में से जिला राजनांदगांव के 70 प्रकरण जिसमें 1033.69 किलोग्राम गांजा, 2548.8 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 235 नग सीरप, 4032 नग कैप्सूल, 60 नग टेबलेट, जिला कबीरधाम के 09 प्रकरण जिसमें 338.325 किलोग्राम गांजा, 60 नग इंजेक्शन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 19 प्रकरणों में 50.375 किलोग्राम तथा जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के 12 प्रकरणों में 36.978 किलोग्राम गांजा जिनकी कुल कीमत करीबन 01,74,70,000/- रूपये थी।
इस नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान दीपक कुमार झों पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, धमेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, वाय.पी. सिंह पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं.चौकी, त्रिलोक बंसल पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, जी.के. भगत, संभागीय उपायुक्त आबकारी दुर्ग क्षेत्र, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कार्यालय छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई, श्रीमती गीता वाधवानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनादगांव, संजय ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, सहित जिला राजनांदगांव/कबीरधाम/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई/मोहला-मानपुर-अं. चौकी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

