रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन साय, खेल मंत्री टंक राम वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने ओजस्वी भाषण देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। देशभर से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया और खेल भावना की शपथ ली। पहले दिन म्यूजिकल फार्म्स और पॉइंट फाइटिंग के क्वालिफाइंग मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का संचालन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
