मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से चला बाइक, 5 हजार का जुर्माना

रायपुर।शहर में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले एक युवक पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने कार्रवाई की है। मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 LT 7863 चलाने वाला युवक व्यस्त मार्गों से शोर करते हुए गुजर रहा था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
पुलिस ने उसे रोककर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने वाहन मालिक पर 5,000 रुपये जुर्माना लगाया और मॉडिफाई साइलेंसर नष्ट कराया। पुलिस ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।