उरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.390 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार

रायपुर।थाना उरला पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। बीराई तालाब अछोली क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने हेमराज राव (50) को 1.390 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ वह कहाँ से लाया और इसमें कौन-कौन शामिल है। नशा विरोधी अभियान लगातार जारी है।