Big Breaking : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक

रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित किया गया है। विदित हो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को नई दिल्ली में हुआ। स्व. डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय की शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं अन्य जगहों जहां पर नियत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं,वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा राजकीय शोक की अवधि में राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के उप सचिव शैलाभ साहू ने शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल छत्तीसगढ़ बिलासपुर व समस्त विभाग अध्यक्ष,समस्त संभाग आयुक्त,समस्त कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचित किया है।