Big Breaking : कवासी लखमा के बेटे के घर ED का छापा, साथ ही अन्य ठिकानों पर भी अधिकारियों ने दी दबिश

सुकमा। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के घर का छापा मारा है। अधिकारियों की टीम ने सुबह से ही उनके घर पर दबिश दी है। घर के बाहर बड़ी संख्या में CRPF जवान उनके मौजूद हैं। हरीश कवासी के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।