राजनांदगांव । पुलिस की सजगता से ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पद्मश्री फुलबासन देवी के अपहरण की साजिश नाकाम हो गई। संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन रोककर जांच में महिला को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया गया।
पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन, मोबाइल व मिर्ची स्प्रे जब्त किया है। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है।
