मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि डीएमएफ अब कोरबा जिले के विकास का मजबूत आधार


कोरबा। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि डीएमएफ अब कोरबा जिले के विकास का मजबूत आधार बन चुका है।


बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता देते हुए 70 प्रतिशत राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया। 16 पीएम श्री स्कूलों में वीआर लैब, नीट-जेईई कोचिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस सेवा, 150 नए ट्यूबवेल और सोलर पंप लगाने की योजना है।


कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि 782 गांवों का बेसलाइन सर्वे कर पांच वर्षीय विकास योजना बनाई जा रही है। निर्माण पोर्टल के जरिए डीएमएफ कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी होगी।