कांकेर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अंतागढ़ विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम किसकोड़ो पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जनचौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और पेयजल संबंधी मांगों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि जहां कभी नक्सलियों की चौपाल लगती थी, वहीं पहली बार शासन की जनचौपाल लगी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसकोड़ो अब भय नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और लोकतंत्र की नई पहचान बनेगा।

