अंबिकापुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उनकी प्रतिभा और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कौशल विकास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न निजी कंपनियों की चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

