रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नई सचिव शंगीता आर. ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन पहुंचकर विभागीय संचालनालय और सूडा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
सचिव ने नगरीय निकायों, स्वच्छता, जलप्रदाय, प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन सहित विभिन्न शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक कुशलता और तन्मयता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
