रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पेट्रोल, गैस और तेल की खपत कम करने के आह्वान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे हालात में ऊर्जा उत्पादों और सोने की खपत कम करना देशहित में जरूरी है।
बृजमोहन ने कहा कि भारत पेट्रोलियम और ऊर्जा उत्पादों के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करता है। खपत कम होने से विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा और अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी जी पर भरोसा है कि वे भारत को ऊर्जा संकट से बाहर निकालेंगे।
