रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अप्रैल 2026 में चलाए गए “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 426 गुमशुदा लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया। इनमें 7 बालक, 31 बालिकाएं, 272 महिलाएं और 116 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में विशेष टीमों ने छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश में अभियान चलाया। थाना डीडी नगर, उरला और पुरानी बस्ती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
