बसना। सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविरों को सफल बनाने के लिए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य औपचारिकता नहीं, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और शिविरों की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निराकरण और ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
