रायपुर /भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने ध्यानाकर्षण लगाकर सड़क निर्माण के जद में आने वाले कृषि भूमि और पट्टा भूमि के मुआवजा नहीं देने का मामला उठाया l जिस पर विधान सभा में लंबी चर्चा हुई l चर्चा में भाजपा विधायक बृज मोहन अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया और मुआवजा राशि देने की अन्तिम तारिख घोषित करने की मांग किए l
जिस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री जय सिंग अग्रवाल ने बताया कि आपसी सहमति भूमि क्रय नीति 2016 के तहत मुआवजा राशि दिया जा रहा है l अग्रवाल ने बताया कि 12 गांव के 219 खातेदार किसान प्रभावित हुऐ हैं, जिनमें से 08 किसानों को 19 लाख 40 हजार 400 रूपये का भुगतान किया गया है तथा केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ बोर्ड रायपुर के गाइड लाइन अनुसार 338 प्रभावित को 05 करोड़ की अधिक का भुगतान अब तक हो चुका है l 03 गांव उदान, जोम और मैंहर के आवेदन आना बाकी है l भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के आरोपों का अग्रवाल ने नकारते हुए राजस्व विभाग की ओर से लापरवाही या अनियमितता नहीं बरतने की बात कही है l

